ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बेटे की तलाश में निकले शख्स की बेरहमी से हत्या, चाकू गोदकर बदमाशों ने ले ली जान

Bihar Crime News: बेतिया के कालीबाग थाना क्षेत्र में बेटे की तलाश में निकले एक शख्स की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजेंद्रनगर निवासी राजकुमार सोनी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
हत्या की वारदात से सनसनी
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर बेतिया से हैं, जहां बेटे की तलाश में निकले पिता की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई हैं। हत्या की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मची हुई हैं। घटना शहर के कालीबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत घुसुकपुर झिलिया के पास की हैं।


मृतक की पहचान राजेंद्रनगर निवासी राजकुमार सोनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजकुमार अपने छोटे बेटे की तलाश में रात को घर से निकले थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसी बीच रात करीब 11 बजे कालीबाग थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में घुसुकपुर मस्जिद के पास पड़ा हुआ है। 


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए जीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात अपराधियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। इस हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और हत्यारों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता