ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar Crime News: बिहार में पानी बहाने को लेकर खूनी खेल, बड़े ने छोटे भाई को तलवार से काट डाला

Bihar Crime News: शिवहर जिले में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जब नाली के पानी को लेकर हुए झगड़े में बड़े भाई ने छोटे भाई की तलवार से हत्या कर दी।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के शिवहर में एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को तलवार से काट कर मौत के घाट उतार दिया। दोनों भाई के बीच नाली का पानी बहाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि बात खून खराबे तक जा पहुंची और बड़े भाई ने छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना तरियानी थाना क्षेत्र के औरा गांव की है।


मृतक की पहचान औरा गांव निवासी 30 वर्षीय शंकर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि औरा गांव निवासी राम नगीना सिंह, राम सिंह और शंकर सिंह के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। गुरुवार की शाम नगीना सिंह और शंकर सिंह के बीच नाली के पानी बहाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ गया और दोनों भाई और उनके परिवारों के बीच मारपीट शुरू हो गई।


इसी दौरान राम नगीना सिंह अपने परिवार के लोगों के साथ शंकर सिंह के दरवाजे पर पहुंच गया और छोटे भाई शंकर सिंह के सीने में तलावर घोंप दिया। इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई। आनन फानन में परिजन शंकर सिंह को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता