ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

Bihar News: बिहार के इस जिलों में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, भाभी से झगड़े के बाद बिजली के खंभे पर चढ़ी ननद

Bihar News: गया जिले के रसुना गांव में घरेलू विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया। भाभी से झगड़े के बाद महिला बिजली के खंभे पर चढ़ गई। समय रहते बिजली सप्लाई काटी गई और महिला की जान बच

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गया जिले के रसुना गांव में घरेलू विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया। भाभी से झगड़े के बाद महिला बिजली के खंभे पर चढ़ गई। समय रहते बिजली सप्लाई काटी गई और महिला की जान बचाई जा सकी। इस दौरान गांव में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला।


दरअसल, बिहार के गया जी में फतेहपुर थाना क्षेत्र के रसुना गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने आत्महत्या की कोशिश की। पति की मौत के बाद मायके में रह रही महिला का अक्सर अपनी भाभी से झगड़ा होता रहता था। पड़ोसियों के अनुसार, दोनों के बीच का विवाद काफी पुराना था।


शुक्रवार को झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर महिला बिजली के खंभे पर चढ़ गई, जिसमें करंट सप्लाई चालू थी। उसने आत्महत्या की धमकी दी, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद बिजली सप्लाई रोकी गई।


बिजली कटने के बाद महिला को सावधानीपूर्वक नीचे उतारा गया, लेकिन इस दौरान वह बेहोश हो गई। परिजनों ने तुरंत उसे फतेहपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता