ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए बिहार प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारियों की तैनाती, सरकार ने जारी किया आदेश

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 जून को बिहार के सीवान दौरे को लेकर सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। बिहार प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारियों की तैनाती की गई है। विभाग ने आदेश जारी कर अधिकारियों को 18 जून से सीवान में रहने को कहा है।

PM Modi Bihar Visit
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PM Modi Bihar Visit: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पूरी तरह से एक्टिव हो गई है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव की कमान खुद संभाल ली है। चुनावी साल में पीएम मोदी का पांचवां दौरा 20 जून को होने जा रहा है। इसको लेकर सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारियों की तैनाती सीवान में कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।


दरअसल, बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर महीने में विधानसभा के चुनाव होने हैं। बिहार चुनाव की कमान खुद पीएम मोदी ने अपने हाथों में ले रखी है। यही वजह है कि बिहार में उनके दौरों का सिलसिला शुरू हो चुका है। चुनावी साल में पीएम मोदी का पांचवा बिहार दौरा 20 जून को होने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी सीवान के पचरूखी में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।


इस दौरान वह विभिन्न योजनाओं की सौगात भी बिहार को देंगे। बिहार बीजेपी इसकी तैयारी में जोरशोर से जुट गई है। पीएम मोदी के दौरे को लेकर सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारियों को दो दिन पहले से ही यानी 18 जून से ही सीवान समाहरणालय में तैनात कर दिया है। ये अधिकारी पीएम मोदी के कार्यक्रम की देखरेख में तैनात रहेंगे। सभी अधिकारियों को 18 जून से सीवान में मौजूद रहने को कहा गया है।


PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए बिहार प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारियों की तैनाती, सरकार ने जारी किया आदेश


PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए बिहार प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारियों की तैनाती, सरकार ने जारी किया आदेश

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता