ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Police News: बिहार के इस जिले में 31 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थानों में नई पोस्टिंग

Bihar Police News: बिहार के रोहतास जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. जिले के 31 पुलिस अधिकारियों का तबादला और नई जगहों पर पदस्थापन किया गया. कई थानों और शाखाओं में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है.

Bihar Police News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police News: बिहार के रोहतास में शुक्रवार को 31 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया गया। इस संबंध में एसपी रौशन कुमार ने जानकारी साझा की और बताया कि यह फेरबदल जिले में पुलिस प्रशासन को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।


पुलिस निरीक्षक स्तर पर हुए बदलाव की बात करें तो सौरभ कुमार को प्रभारी, परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र, चांदनी कुमारी को प्रभारी, चौकीदार शाखा और अतिरिक्त प्रभार, प्रसंग शाखा, पुलिस केंद्र, मनोज कुमार को प्रभारी, मद्यनिषेध शाखा, कौशल किशोर शर्मा को प्रभारी, विधि-व्यवस्था शाखा एवं गोपनीय और मनीष कुमार को प्रभारी, जीआर, सासाराम कोर्ट में तैनात किया गया है।


वहीं सब-इंस्पेक्टर कलामुद्दीन मियां और राकेश कुमार को सासाराम नगर थाना, चंद्रहास कुमार को प्रभारी, टीओपी-2, डेहरी नगर, मनीष कुमार पंजियार को प्रभारी, टीओपी-2, सासाराम नगर थाना, हरिहर राम को प्रभारी, आलमपुर ओपी, राजेश कुमार को प्रभारी, उगहनी ओपी में पदस्थापित किया गया है।


वहीं अमरनाथ प्रसाद को एलटीएफ-1, डेहरी अनुमंडल, देवेंद्र कुमार को एएलटीएफ-1, बिक्रमगंज अनुमंडल, बालमुकुंद पासवान को अमझोर थाना, संजीव कुमार सिंह और प्रियंका कुमारी को चेनारी थाना, प्राची कुमारी को अपर थानाध्यक्ष, महिला थाना, श्वेता सिंहा को प्रभारी, सीसीएमयू नफीस शाखा, पुलिस कार्यालय, उदय नारायण पांडेय को नटवार थाना में पदस्थापित किया गया है।


वहीं मुजफ्फर इमाम और अफाक हुसैन को सासाराम नगर थाना, नुमान खान और हरेंद्र सिंह को शिवसागर थाना, आनंद कुमार को चेनारी थाना जबकि एएसआई अनामी शरण को चुटिया थाना, प्रमोद तिवारी और राजू कुमार को सासाराम नगर थाना, दीपक कुमार चौरसिया और बेबी कुमारी को दरिहट थाना, रवि रंजन कुमार को साइबर थाना और नीरज कुमार को सीसिरता ओपी थाने में तैनात किया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता