जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
04-Apr-2020 09:02 AM
DELHI : देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस बढ़कर 31 सौ के ऊपर चले गए हैं। भारत में अब तक 86 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो चुकी है। देश में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस की तादाद महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से 490 लोग इनफेक्टेड पाए गए हैं जबकि 26 लोगों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है। तमिलनाडु में अब तक 411 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दिल्ली में 386, केरल में 295, तेलंगाना में 229, राजस्थान में 179, उत्तर प्रदेश में 174, आंध्र प्रदेश में 164, मध्यप्रदेश में 154, कर्नाटक में 128, गुजरात में 95, जम्मू कश्मीर में 75, हरियाणा में 58, पंजाब में 53, पश्चिम बंगाल में 53, बिहार में 31, उड़ीसा में 20, चंडीगढ़ में 18, उत्तराखंड में 16, लद्दाख में 14, अंडमान निकोबार में 10, छत्तीसगढ़ में 9, गोवा में 6, हिमाचल प्रदेश में 6, पांडिचेरी में 5, झारखंड में 2, मणिपुर में 2 अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में अब तक एक-एक मामले सामने आ चुके हैं।
शुक्रवार को कोरोनावायरस के कारण देश में कुल 15 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना वायरस फैलने के बाद किसी एक दिन के अंदर मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में शुक्रवार को 500 से ज्यादा कोरोना वायरस के सामने आए थे।