बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म
08-Aug-2022 07:15 AM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना संक्रामण से ठीक होने के बाद आज यानि सोमवार को जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनेंगे. जनता दरबार में फर्यादी सीएम नीतीश को अपनी समस्या से अवगत करायेंगे. पिछले दिनों सीएम नीतीश कोरोना संक्रमित थे, जिस वजह से जनता दरबार नहीं लगया गया था. अब नीतीश कुमार संक्रमण से ठीक हो चुके हैं तो जनता की शिकायतें सुनेंगे.
महीने के दूसरे सोमवार को स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग, आईटी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग और श्रम संसाधन विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री शिकायत सुनेगें.
मिली जानकारी के मुताबिक, संबंधित विभाग के सभी मंत्री और बिहार सरकार के सभी आला अधिकारी जनता दरबार में मौजूद रहेंगे. जनता दरबार में सीएम नीतीश लोगों की शिकायतों को खुद सुनते हैं और उसकी जल्द समाधान करने का आदेश देते हैं. फर्यादी जनता दरबार में शिकायत सुनाने के लिए ऑनलाइन रजिस्टेशन कर सकते हैं. लोगों को ऑनलाइन रजिस्टेशन के बाद ही जनता दरबार में अपनी समस्या सुनाने का मौका मिलता है.