Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
30-Jul-2020 03:41 PM
PATNA : कोरोना संक्रमण खत्म होने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने अपना कोरंटाइन पीरियड पूरा कर लिया है। संजय जायसवाल ने 14 दिन का कोरंटाइन पूरा करने के बाद अब बाढ़ प्रभावित इलाकों में कमान संभाली है। संजय जयसवाल उत्तर बिहार के जिलों में आई बाढ़ को लेकर आज एक्टिव नजर आए और उन्होंने मझौलिया और चनपटिया प्रखंड में बाढ़ प्रभावित इलाकों के अंदर राहत कार्य की समीक्षा की।
संजय जायसवाल को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि बाढ़ राहत का काम ठीक तरीके से नहीं चल रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से मिल रही शिकायतों के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सबसे पहले इन दोनों प्रखंडों के अंचलाधिकारी के साथ बैठक की है। डॉ संजय जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत बांटने का काम तेज किया जाए। साथ ही साथ बाढ़ खत्म होने के तुरंत बाद किसानों को पूरे फसल के नुकसान का आकलन भी किया जाए। संजय जायसवाल ने कहा है कि किसानों को जो नुकसान झेलना पड़ा है उसका मुआवजा भी जल्द दिया जाएगा।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अपने फेसबुक प्रोफाइल से लाइव होते हुए बुधवार को इस बात की घोषणा कर दी थी कि वह अब बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। इसकी शुरुआत उन्होंने चंपारण से की है और अब देखना है कि वह आगे किन इलाकों में बाढ़ राहत कार्य की जानकारी लेते हैं। संजय जायसवाल के पहले बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की शिकायत पर गोपालगंज में बाढ़ राहत कार्य को दुरुस्त करने का निर्देश दे चुके हैं। बिहार में कोरोना और बाढ़ आपदा के बीच भारतीय जनता पार्टी सरकार के कामकाज को पारदर्शी तरीके से करवाने को लेकर प्रयासरत है।