ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

पटना में कोरोना से पीएचसी प्रभारी की मौत, IGIMS में चल रहा था इलाज

पटना में कोरोना से पीएचसी प्रभारी की मौत, IGIMS में चल रहा था इलाज

03-May-2021 09:30 AM

PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर से तबाही मची हुई है. रिकॉर्ड मरीज मिलने के साथ-साथ हर दिन मौत के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं. इसी बीच इस वक़्त एक बड़ी राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां कोरोना से पीएचसी प्रभारी की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि IGIMS में उनका इलाज चल रहा था. बीती रात अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई. 


जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम अमीरचंद प्रसाद है जो पुनपुन के पीएचसी प्रभारी थे. 23 अप्रैल को उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी. उसके बाद वह कोरोना पॉजिटिव हुए थे. 25 अप्रैल को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी. उनका इलाज आईजीआईएमएस में चल रहा था. स्वास्थ्य केंद्र के डाटा एंट्री ऑपरेटर रवि ने बताया कि रविवार से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. देर रात उनका निधन हो गया. अमीरचंद प्रसाद की मौत के बाद उनके परिवार में मातम छाया हुआ है.


गौरतलब हो कि बिहार में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा. राज्य में एक बार फिर से बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिले. रविवार को बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 13 हजार 534 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई. राजधानी पटना के अलावा नालंदा,  पश्चिमी चंपारण और वैशाली में भी स्थिति ख़राब होती हुई नजर आ रही है.


रविवार को बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सूबे में 13 हजार 534 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई. राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 2748 नए मरीज मिले. इससे पहले बीते दिन अब तक के सारे रिकार्ड टूट गए थे. शनिवार को पटना में सर्वाधिक 3024 न्यू पॉजिटिव केस मिले थे. रविवार को राजधानी पटना के अलावा बिहार के 5 अन्य जिलों में 500 से अधिक नए कोरोना मरीज मिले. वैशाली में 805, पश्चिमी चंपारण में 652, नालंदा में 611, बेगूसराय में 569, गया में 544 और भागलपुर में 535 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई. बताया जा रहा है कि सूबे में पिछले 24 घंटे में 89 हजार 393 सैंपल की कोरोना जांच की गई.