Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह
26-Apr-2021 06:04 PM
PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर काफी भयानक रूप लेती जा रही है. मौत के आंकड़े भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इसी क्रम में राजधानी पटना से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें कोरोना की वजह से पति को खोने का गम पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने भी सदमे में नदी में कूदकर सुसाइड कर लिया. आत्महत्या करने वाली महिला का नाम मंजू देवी है. इस घटना के बाद दो बच्चे अनाथ हो गए हैं. उनके सिर से पहले पिता और अब मां का साया हट गया है. घटना पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.
दरअसल, मंजू देवी और उनके पति अजीत राय गोसाईं टोला में रामजानकी अपार्टमेंट के पीछे रहते थे. इन दोनों की 22 साल की बेटी प्रिया और 19 साल का बेटा अभिषेक है. अजीत राय पटना में ही तारामंडल के सामने स्थित सोना मेडिकल शॉप में जॉब करते थे. अचानक वे कोरोना संक्रमित हो गए. हालत गंभीर होने के बाद उन्हें इलाज के लिए बोरिंग रोड के श्रीराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. 24 अप्रैल को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इसके बाद से ही परिवार सदमे में था.
इधर, पति की मौत के बाद मंजू देवी भी सदमे में रहने लगी थी. 25 अप्रैल की रात 1:30 बजे के करीब चुपचाप मंजू देवी अपने घर से निकल गई. काफी देर तक जब मंजू देवी घर नहीं लौटी तो परिवार के बाकी सदस्य उसे खोजने निकल गए. आज सुबह परिवार की तरफ से उनकी गुमशुदगी की जानकारी पाटलिपुत्रा थाना को दी गई. इसके बाद पुलिस छानबीन में जुटी ही थी कि किसी ने सदाकत आश्रम के सामने गंगा नदी के किनारे किसी महिला की लाश मिलने की जानकारी दी.
सूचना के आधार पर जब छानबीन की गई तो लाश मंजू देवी की निकली. अब उनकी लाश को देखकर अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. शुरुआती छानबीन के बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थानेदार के अनुसार सदमे में होने की वजह से मंजू देवी द्वारा नदी में कूदकर सुसाइड करने की बात कही है.