ब्रेकिंग न्यूज़

4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं

कोरोना से लड़ने के लिए सेना की तैयारी, 133 हॉस्पिटल और साढ़े 8 हजार डॉक्टर के साथ स्टैंडबाय में जहाज तैयार

02-Apr-2020 08:12 AM

DELHI: कोरोना से लड़ने के लिए अब तीनों सेना ने तैयारी कर ली है. इसको लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर जानकारी ली तो बताया गया कि 133 हॉस्पिटल और साढ़े 8 हजार डॉक्टर तैयार है. इसके अलावे कई रिटायर्ड डॉक्टर भी सेवा देने को लेकर तैयार है. देश के 25 हजार एनसीसी कैडेट्स  को भी ट्रेनिंग दी जा रही है. 

इसमें मौजूद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि सेना के अस्पतालों में 9 हजार से ज्यादा बेड उपलब्ध हैं. कई जगहों पर 1 हजार से ज्यादा लोगों को क्वॉरेंटाइन में रखा गया है. देश में सेना के 133 अस्पताल हैं इनमें सबसे से अधिक मिलट्री के 112 मिलिट्री, 12 एयरफोर्स और 9 नेवी हॉस्पिटल है. साढ़े 8 हजार डॉक्टर हैं.  

स्टैंडबाय में जहाज भी तैयार

नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह ने राजनाथ सिंह को बताया कि स्थिति से निपटने को लेकर नौसेना का जहाज स्टैंडबाय पर है. जरूरत पड़ने पर स्थानीय के साथ मिलकर भी काम किया जा रहा है. आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विस के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल अनूप बनर्जी ने ने बताया कि रिटायर्ड हेल्थ प्रोफेशनल्स भी सेवा देने के लिए तैयार हैं. देश के 25 हजार से ज्यादा एनसीसी कैडेट्स को भी ट्रेनिंग दी जा रही है.