जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
02-May-2021 04:00 PM
PATNA : बिहार में कोरोना महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. आम से लेकर ख़ास लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के भाई की मौत हो गई है. वह कोरोना से संक्रमित थे और उन्हें इलाज के लिए राजधानी पटना के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
रविवार को खुद बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि उनके छोटे भाई अशोक कुमार मोदी अब इस दुनियां में नहीं रहे. सुशील मोदी ने लिखा कि 65 साल की उम्र में उनके छोटे भाई अशोक कुमार मोदी का निधन हो गया है. वह कोरोना वायरस का शिकार हो गए. तबीयत ख़राब होने के बाद उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली.
अपने छोटे भाई अशोक कुमार मोदी के अंतिम संस्कार के दौरान मुखाग्नि देते हुए। pic.twitter.com/4Ze7ZH4odt
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) May 2, 2021
सुशील मोदी ने अशोक कुमार मोदी का इलाज कर रहे डॉक्टरों को लेकर लिखा कि चिकित्सकों ने काफी कोशिश की लेकिन उनके भाई की जान नहीं बचाई जा सकी. कोरोना ने उनकी जिंदगी छीन ली. अशोक कुमार मोदी के निधन के बाद सुशील मोदी के घर में मातमी सन्नाटा पसरा है. सुशील मोदी के करीबी उन्हें हिम्मत दे रहे हैं. साथ ही अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कर रहे हैं.
My younger brother Ashok Kumar Modi (65) died of CORONA at 2.45 PM in Patna Doctors made all effort but we could not save him.
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) May 2, 2021