ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / कोरोना महामारी से निपटने के लिए कुशवाहा ने सात सूत्री सुझाव दिए, 25...

कोरोना महामारी से निपटने के लिए कुशवाहा ने सात सूत्री सुझाव दिए, 25 अप्रैल को RLSP का उपवास कार्यक्रम

23-Apr-2020 06:36 PM

PATNA : कोरोना संकट के बीच राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आज अरसे बाद सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव आए. बिहार की जनता के साथ-साथ कुशवाहा ने सरकार के सामने 7 सूत्री सुझाव भी रखे हैं. कुशवाहा ने कहा है कि कोरोना महामारी से मुकाबला केवल एकजुटता के साथ किया जा सकता है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में आवश्यकता इस बात की है कि बिहार के गरीबों को भुखमरी से बचाया जाए.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि लॉकडाउन जरूरी है लेकिन उसकी आड़ में नीतीश कुमार की पुलिस बर्बरता दिखा रही है. पुलिस ने अपनी जान जोखिम में डालकर कर्तव्य का पालन कर रही है लेकिन गरीबों के ऊपर बर्बरता की कई तस्वीरें भी सामने आई है. 

उपेंद्र कुशवाहा ने एलान किया है कि उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आगामी 25 अप्रैल को उपवास पर रहेंगे. 25 अप्रैल को पार्टी की प्राथमिक इकाई से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के सभी पदाधिकारी और अन्य साथी उपवास रखेंगे. हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जाएगा

कुशवाहा ने सरकार के सामने जो 7 सूत्री सुझाव और मांग रखी है वह इस तरह से है

1. सभी जरूरतमंदों को फिलहाल बिना राशनकार्ड (आधार कार्ड या मतदान पहचान पत्र के आधार पर) देखे राशन उपलब्ध करवाने के लिए. 

2.  नावकोठी (बेगूसराय) गोह (औरंगाबाद) राज्य के अन्य कई हिस्सों में पुलिस द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के खिलाफ.

3. राज्य के बाहर फंसे बिहारी मजदूरों, विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों की बिहार वापसी के लिए.

4. असमय वर्षा, आंधी,-तूफान, ओलावृष्टि और लॉकडाउन के कारण फसल कटाई में विलम्ब के चलते किसानों की हुई क्षति की भरपाई के लिए.

5. बिहार के सभी किसानों के कृषि उत्पाद धान, गेहूं, दलहन, और तिलहन की सरकारी खरीद समर्थन मूल्य पर नगद खरीदने की व्यवस्था के लिए.

6. बिहार में मजदूरों-कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए. 

7-   बिहार में आंदोलनरत शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने और अविलंब वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए.