ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

मनोज झा के सूचना पर रविशंकर प्रसाद ने की मदद, लॉकडाउन में फंसे लोगों तक भेजवाया राशन

मनोज झा के सूचना पर रविशंकर प्रसाद ने की मदद, लॉकडाउन में फंसे लोगों तक भेजवाया राशन

21-Apr-2020 06:30 PM

PATNA: कोरोना संकट के बीच आरजेडी सांसद मनोज झा के बिना मदद मांगे ही केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लॉकडाउन में फंसे लोगों को राशन पहुंचवाया और मनोज झा को इसकी सूचना दी. 

इसके बारे में मनोज झा ने बताया कि गाजियाबाद में फंसे कुछ लोगों के लिए इस मदद को लेकर वह रविशंकर प्रसाद को ट्वीट कर टैग नहीं किए थे, लेकिन फिर भी उन्होंने मदद की. रविंद्र यादव गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में रहते हैं उन्हे राशन की जरूरत थी. लेकिन बिना मदद मांगे ही रविशंकर प्रसाद संज्ञान में आने के बाद डाक विभाग के आदेश दिया और दिए गए फोन नंबर संपर्क कर राशन पहुंचाया. 

मनोज झा ने कहा कि भारतीय डाक कोरोना महामारी से लड़ाई में न सिर्फ लोगों तक दवाईयां, टेस्टिंग किट, मास्क और अन्य उपकरण पहुंचा रहा है. बल्कि देश भर में संकट फंसे लोगों को उनकी आवश्यकता की पूर्ति के लिए राशन भी उपलब्ध करा रहा है. इसको लेकर मनोज झा ने रविशंकर प्रसाद को धन्यवाद दिया है.