जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
03-Apr-2020 10:27 AM
DESK : कोरोना वायरस का कहर भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है. जिसे देखते हुए आज राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 11 बजे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों, उपराज्यपालों और प्रशासकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग करेंगे. इस दौरान महामहीम कोरोना संकट औक संक्रमण फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों के मुद्ददों पर संवाद करेंगे.
जिसे लेकर राष्ट्रपति भवन के तरफ से जानकारी दी गई है. बता दें कि यह दूसरा मौका है जब राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति कोरोना वायरस से जुड़े मुद्दे पर राज्यपालों और उपराज्यपालों के साथ संवाद करेंगे. इससे पहले 27 मार्च को संवाद किया गया था जिसमें दिल्ली के उपराज्यपाल सहित कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित 14 राज्यों के राज्यपालों ने हिस्सा लिया था.
वहीं शेष प्रदेशों के राज्यपाल एवं उपराज्यपाल आज अपने अनुभव साझा करेंगे. इस दौरान राज्यों में कोरोना से उपजी स्थिती, कमजोर वर्गों के संदर्भ में रेड क्रॉस की भूमिका, कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयासों को मजबूत बनाने में नागरिक समाज, स्वयंसेवी संगठनों, निजी क्षेत्र की भूमिका आदि पर संवाद किए जाएगें.