जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
15-Apr-2020 03:38 PM
DESK : देश में कोरोना संकट के बीच भारतीय मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अच्छी खबर दी है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि इस साल देश में मानसून समान्य रहेगा.
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव माधवन राजीवन ने बुधवार को बताया कि साल 2020 में मानसून के दौरान बारिश +5 या -5 फीसदी के अंतर के साथ लंबी अवधि की होगी. इसके साथ ही विभाग ने बताया कि इस साल बारिश औसतन 100 फिसदी होने की उम्मीद है. हिंद महासागर का जल क्षेत्र ठंडा रहा तो यह 100 फिसदी मुमकिन है.
बता दें कि मौसम विभाग हर साल दो बार लॉन्ग रेंज मॉनसून फोरकास्ट जारी करती है. पहला चरण का पूर्वानुमान अप्रैल में और दूसरा जून में जारी किया जाता है. पहला चरण आज जारी किया गया, जिसमें मानसून के दौरान अच्छी बारिश का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग के इस खबर के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी आ जाएगी. हर साल किसानों को अच्छे मानसून का इंतजार रहता है. जून से सितंबर चार महीने का दक्षिण पश्चिम मानसून केरल से शुरू होता है. यह मानसून मोटे अनाज, धान, दहलन और तिलहन केलिए जरुरी होता है. जितनी अच्छी बारिश होगी फसल उतनी ही अच्छी होती है. वहीं इन सब के बीच गर्मी को लेकर भी एक खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस बार अप्रैल में गर्मी भी नए रिकॉर्ड बना सकती है. विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से आ रही गर्म हवा के कारण यह तापमान इसी माह 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. जो दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में लोगों की परेशानी बढ़ाएगी.