समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
28-Mar-2020 09:46 AM
VAISHALI : कोरोना संकट के बीच राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा फैसला करते हुए अपने घर का दरवाजा गरीबों और जरूरतमंदों के लिए खोल दिया है। कुशवाहा ने वैशाली के महनार स्थित अपने पैतृक गांव के घर में जरूरतमंदों को रहने और खाने पीने की सुविधा दे रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि अगर कोई जरूरतमंद है.. भूखा है और उसके पास रहने का जगह नहीं तो मेरे घर के दरवाजे खुले हुए हैं।
उपेंद्र कुशवाहा खुद लॉकडाउन में घर के अंदर रह रहे हैं लेकिन उन्होंने अब जरूरतमंदों के लिए यह नई पहल की है। इसके पहले कुशवाहा ने अपने जावज स्थित गांव में पुस्तकालय भवन का इस्तेमाल अस्पताल या राशन गोदाम के तौर पर करने की बात कही थी। उपेंद्र कुशवाहा लगातार कोरोना संकट के बीच फंसे बिहारियों के बारे में जानकारी भी साझा कर रहे हैं।
राजस्थान के अलवर में फंसे बिहारी युवाओं को लेकर कुशवाहा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ जानकारी साझा की थी और मुश्किल में फंसे बिहारियों की मदद करने की अपील राजस्थान सरकार के अधिकारियों से की। कुशवाहा ने अपने पैतृक घर का एक हिस्सा प्रशासन को देने का भी ऑफर दे रखा है। कुशवाहा का कहना है कि अगर करो ना संकट से निपटने के लिए प्रशासन को किसी स्तर पर उनके तरफ से मदद की दरकार हो तो वह उसके लिए मुस्तैद हैं।