ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / news / कोरोना काल में चुनाव आसान नहीं, आयोग ने जो अबतक सोचा नहीं उसकी...

कोरोना काल में चुनाव आसान नहीं, आयोग ने जो अबतक सोचा नहीं उसकी प्लानिंग करनी पड़ रही

07-Jul-2020 08:58 AM

PATNA : देश में कोरोना संक्रमण फुल स्पीड के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में आयोग लगातार तैयारी में जुटा है. कोरोना काल में चुनाव आयोजित करना आयोग के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है. आयोग ने जो अब तक सोचा नहीं उसके लिए प्लानिंग करनी पड़ रही है. पिछले दिनों केंद्र सरकार ने पोस्टल बैलट से वोटिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया था उसी वक्त तय हो गया था कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह बदलाव किया गया है और अब आयोग ने भी इस नई व्यवस्था को अपनाने का फैसला किया है. 

राज्य में 65 साल से ज्यादा उम्र के 59 लाख वोटर पोस्टल बैलेट के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. पिछले दिनों कानून मंत्रालय ने इसके लिए नियमों में बदलाव किया था. इस दायरे में दिव्यांग मतदाताओं को भी ले गया है. साथ ही साथ कोरोना संक्रमण वाले मतदाता भी पोस्टल बैलेट के जरिए वोटिंग कर पाएंगे. हालांकि इसके लिए आयोग में कई शर्ते भी रखी हैं.

आयोग में कोरोना संक्रमि के लिए जो शर्त रखी है उसके मुताबिक ऐसे वोटर जिनकी किसी सरकारी अस्पताल में कोरोना वायरस की हो और फिर रिपोर्ट पॉजिटिव आई हो वह पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कर पाएंगे. साथ ही साथ वह वोटर जो कोरोना के कारण होम क्वॉरेंटाइन या किसी कम्युनिटी क्वारंटाइन सेंटर में है उन्हें भी पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान का अधिकार होगा. हालांकि इसके लिए उन्हें सक्षम प्राधिकारी से प्रमाण पत्र लेना होगा.


निर्वाचन विभाग के अनुसार आरपी एक्ट 1951 की धारा 60 में कुछ लोगों को वोटिंग के लिए छूट दी गई है. इसके तहत स्पेशल वोटर सर्विस पोर्टल निर्वाचन कार्य में लगे वोटर्स और प्रीवेंटिव डिटेंशन में बंद वोटर पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कर सकते हैं. लेकिन इसमें पिछले दिनों से संशोधन किया गया है. इस संशोधन के बाद 65 साल से ज्यादा उम्र के वोटर और साथ ही साथ कोरोना संक्रमित आशंका वाले मतदाता भी पोस्टल बैलट का इस्तेमाल कर पाएंगे. बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर यह आयोग का बड़ा फैसला है. चुनाव की तैयारी अपने रफ्तार से आगे बढ़ रही है. लेकिन क्या कोरोना की रफ्तार को मात दे पाएगा यह आने वाला वक्त बताएगा.