ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

Home / news / कोरोना संकट के बीच BJP का बिहार में इलेक्शन ब्लूप्रिंट, जेपी नड्डा ने...

कोरोना संकट के बीच BJP का बिहार में इलेक्शन ब्लूप्रिंट, जेपी नड्डा ने नेताओं-कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में आने को कहा

21-May-2020 07:45 AM

PATNA : कोरोना संकट के बीच भारतीय जनता पार्टी को बिहार में चुनाव की चिंता सताने लगी है. बिहार में विधानसभा के चुनाव इसी साल होने वाला हैं. लिहाजा महामारी की समस्या के बावजूद बिहार बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनावी मोड में आ जाने का निर्देश दिया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश बीजेपी कोर कमेटी के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह टास्क सौंपा है. 

कई नेता हुए शामिल

जेपी नड्डा ने पार्टी के नेताओं को कहा है कि बिहार में चुनाव को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दें. बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, संगठन महामंत्री सौदान सिंह, बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव, डिप्टी सीएम सुशील मोदी, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, अश्विनी चौबे और राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों की मौजूदगी 3 घंटे तक के नेताओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी के नेताओं को कहा कि किसी भी स्थिति में अब चुनावी तैयारी में देरी नहीं होनी चाहिए कि सभी 243 सीटों पर पार्टी इलेक्शन बोर्ड में आकर तैयारी करें. ताकि एनडीए गठबंधन को जीत हासिल हो सके.

सरकार के कामों को लोगों के बीच बताए

जेपी नड्डा ने बिहार के नेताओं को कहा है कि कोरोना सकंट के बीच केंद्र सरकार और बिहार सरकार निपटने के लिए तमाम उपाय कर रही है. इसके अलावे गरीबों और मजदूरों को लेकर केंद्र सरकार ने कई काम किया है. इन योजनाओं के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी देने की जरूरत है. इसके अलावे 370 हटाने और सीएए को लेकर किए गए केंद्र के कामों को भी जनता के बीच बताए.