ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

कोरोना राहत को लेकर तेजस्वी ने दी सलाह, नियमों में छूट के साथ हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाए सरकार

कोरोना राहत को लेकर तेजस्वी ने दी सलाह, नियमों में छूट के साथ हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाए सरकार

04-Apr-2020 11:00 AM

PATNA: कोरोना संकट के बीच तेजस्वी यादव ने बिहार के गरीबों को लेकर सीएम नीतीश कुमार का सलाह दी है. तेजस्वी ने कहा कि कई लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है ऐसे में इनलोगों को कैसे खाद्यान मिलेगा. जो सरकार बाहर फंसे बिहारियों को एक-एक हजार रुपए देगी उसमें कई परेशानी लोगों को होगी उसको दूर किया जाए. 


तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार जी से आग्रह है कि प्रदेश में जीवन यापन के लिए दैनिक आय पर निर्भर रहने वाले करोड़ों असहाय ग़रीब लोगों का एक बड़ा वर्ग है जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं या जिनके नाम राशन कार्ड में नहीं हैं और पूर्व के लाल कार्डधारी जिनका राशन कार्ड अभी बन नहीं पाया है. ऐसे गरीब लोगों को सरकार द्वारा सुविधाओं और राशन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है. इन असहाय लोगों को यथाशीघ्र राशन और आर्थिक मदद की व्यवस्था करना अनिवार्य है. ऐसे में इनकी समस्या को दूर किया जाए.  

तेजस्वी ने कहा कि दूसरी तरफ बिहार के कामगार प्रवासी और अन्य मज़दूर भाइयों के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं रहने के कारण एक हजार रुपए मिलने में भी समस्या उत्पन्न होगी. किसी के पास आधार नहीं है, किसी का मोबाइल अपडेट नहीं है तो किसी के पास बैंक खाता नहीं है. ऐसे में इन सब व्यवहारिक समस्याओं का समाधान ढूंढते हुए हर परिस्थिति में इन तक आर्थिक सहायता प्रदान करने के वैकल्पिक उपायों पर भी विचार किया जाए.