ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / कोरोना संकट पर PK ने ली फिरकी, बोले.. आशावादी लोग कड़वा सच देखें

कोरोना संकट पर PK ने ली फिरकी, बोले.. आशावादी लोग कड़वा सच देखें

28-Mar-2020 11:24 AM

PATNA : देश में कोरोना वायरस को लेकर मौजूदा संकट और लॉकडाउन के बीच प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से फिरकी लेते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। प्रशांत किशोर ने कहा है कि आशावादी होने और कड़वी हकीकत जानने में बड़ा फर्क है। PK ने कहा है कि हमारे सभी आशावादी लोगों के लिए कड़वा सच यह है कि भारत में कोरोनावायरस से बचने के लिए सुविधाओं को और ज्यादा बेहतर करने की जरूरत है। 


प्रशांत किशोर ने कुछ बिंदुओं पर सवाल खड़े करते हुए अपनी राय सामने रखी है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि अगर इसी तरह ढिलाई के साथ लॉकडाउन हो रहा तो फिर आगे क्या होगा। अगर हर 10 लाख लोगों में से केवल 10 लोगों का ही कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है तो सोचिए हालात कितने भयावह हैं। PK ने कहा है कि लोगों की देखभाल के लिए आवश्यक सुविधाओं और कोरोना से इलाज ना होना बेहद गंभीर स्थिति है। 


प्रशांत किशोर लगातार सरकार की तरफ से कोरोना पर नियंत्रण के लिए लॉकडाउन घोषणा के बाद उससे जुड़ी तैयारियों पर सवाल उठा रहे हैं। प्रशांत किशोर इसके पहले भी गरीबों की स्थिति को लेकर लॉक डाउन की परिस्थितियों में अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं।