समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
15-Apr-2020 09:19 AM
PATNA : कोरोना संकट के बीच अब तक आउट ऑफ फ्रेम दिख रहे हैं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार की देर रात 2 मिनट 16 सेकेंड का दो वीडियो जारी कर कोरोना पर नया राग छेड़ दिया है. जारी किए गए वीडियो में तेजस्वी ने कोरोना महामारी फैलाने का ठीकरा अमीरों के माथे फोड़ा था.
तेजस्वी के इस वीडियों पर जदयू ने पलटवार किया है. जदयू नेता निखिल मंडल ने ट्वीट कर तेजस्वी को कोरोना संकट के बीच गरीब- अमीर की राजनीति बंद करने की सलाह दी है. निखिल मंडल ने ट्वीट कर लिखा कि ' अब भाई आपसे ज्यादा अमीर कौन होगा जो अपना जन्मदिन चार्टेड प्लेन पर मनाता है..!! शर्म करो और गरीब-अमीर की राजनीत करना बंद करो.! सरकार,आमिर,गरीब सभी लोग मदद कर रहे है सिवाय आपके जो बिहार प्रदेश के बाहर रहकर,रात के दो बजे,सामने लिखे पंक्ति को पढ़ कर घटिया राजनीत करना चाह रहा है..!!'
अब भाई आपसे ज्यादा अमीर कौन होगा जो अपना जन्मदिन चार्टेड प्लेन पर मनाता है..!!
— Nikhil Mandal (@nikhilmandalJDU) April 15, 2020
शर्म करो और गरीब-आमिर की राजनीत करना बंद करो.!
सरकार,आमिर,गरीब सभी लोग मदद कर रहे है सिवाय आपके जो बिहार प्रदेश के बाहर रहकर,रात के दो बजे,सामने लिखे पंक्ति को पढ़ कर घटिया राजनीत करना चाह रहा है..!! https://t.co/1GG9UpnX2h
बता दें कि तेजस्वी ने अपने वीडियो में कहा था कि कोरोना जैसी बीमारी हवाई जहाज वाले लेकर आए हैं और भुगतना पैदल चलने वाले लोगों को पड़ रहा है. पासपोर्ट वाले लोग इसे लेकर आए और इसका खामियाजा बीपीएल राशन कार्ड वाले भुगत रहे हैं. अमीरों की शान और शौकत के कारण बीमारी का हर्जाना बेचारे करोड़ों गरीब लोग भुगत रहे हैं. जिसपर जदयू ने उन्हें घेरते हुए पलटवार किया है.