BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
04-May-2020 09:41 PM
PATNA : कोरोना महामारी और राहत के सवाल पर अब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार को पहली बार नीतीश कुमार के सामने होंगे। दरअसल कोरोना महामारी के मुद्दे पर सरकार की तरफ से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में आरजेडी की तरफ से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और अब्दुल बारी सिद्दीकी शामिल होंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाले इस सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हो रहे हैं।
मंगलवार को दोपहर बाद 4:30 बजे से यह सर्वदलीय बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुरू होगी। इस बैठक में जनता दल यूनाइटेड, भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, लोक जनशक्ति पार्टी के साथ-साथ हम और माले के विधायक दल के नेता जुड़ेंगे। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया है कि सभी नेताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल होने की जानकारी दे दी गई है और जो जहां है वहीं से इस बैठक में जुड़ेंगे। नीतीश कुमार के सुझाव पर विधानसभा के अध्यक्ष ने सभी राजनीतिक दलों के विधायक दल के नेताओं को पर चर्चा के लिए बैठक में जुड़ने को कहा है।
इस बात की जानकारी मिली है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के अलावे खुद इस सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तेजस्वी यादव दिल्ली से इस बैठक में जुड़ेंगे। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जब तेजस्वी यादव होंगे तो बैठक में किस तरह की चर्चा होगी। तेजस्वी यादव का रुख अब तक सरकार पर हमलावर रहा है और पहली बार कोरोना महामारी पर चर्चा के लिए बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में क्या नतीजा निकलता है इसका सबको इंतजार है।