ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

नगर निगम का बड़ा फैसला: आउटसोर्सिंग कर्मी की मौत पर मिलेंगे 10 लाख रुपये, अंतिम संस्कार के लिए 50 हजार का एलान

नगर निगम का बड़ा फैसला: आउटसोर्सिंग कर्मी की मौत पर मिलेंगे 10 लाख रुपये, अंतिम संस्कार के लिए 50 हजार का एलान

25-May-2021 05:42 PM

PATNA : मंगलवार को पटना की मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की 49वीं बैठक हुई. इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों और आउटसोर्सिंग कर्मियों के लिए बड़ा एलान किया गया है. कोरोना काल में आउटसोर्सिंग कर्मी की मौत पर उसके आश्रितों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया गया है. इसके अलावा आउटसोर्सिंग कर्मी को इस महामारी में 4500 रुपये बोनस देने का भी निर्णय लिया गया है.


स्थायी समिति की बैठक में और भी कई बड़े निर्णय लिए गए हैं. पटना नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को सेवाकाल में मौत होने के बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए अनुग्रह अनुदान राशि को तीन हजार से बढाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है. ये लाभ आउटसोर्सिंग कर्मी को नहीं सिर्फ सिर्फ नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को ही मिलेगा. 


नगर निगम की बैठक में आम लोगों को भी बड़ी राहत दी गई है. कोरोना महामारी के दौरान भारत सरकार, राज्य सरकार और प्रशासन के अंदर आने वाले जितने भी प्रतिष्ठान बंद हैं, उनसे कचरा शुक्ल नहीं लिया जायेगा. साथ ही स्लम बस्ती में कच्चे मकानों से भी कचरा उठाव की कोई राशि नहीं ली जाएगी. जबकि पक्के मकानों को 30 रुपये के बजाये 20 रुपये ही देने होंगे. 


कोरोना काल में किसी व्यक्ति की मौत होने पर भामाशाह फाउंडेशन की ओर से पटना के श्मशान घाटों पर निःशुल्क अंत्योष्टि की जाएगी. घर से पार्थिव शरीरी को श्मशान घाट ले जाने के लिए भामाशाह फाउंडेशन की ओर से एक-एक शव वाहन ड्राइवर के साथ 24X7 उपलब्ध कराया जायेगा. साथ ही एक प्रतिनिधि की भी नियुक्ति की जाएगी, जिसका मोबाइल नंबर आम लोगों के साथ साझा किया जायेगा.