Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला Bihar Crime News: फर्जी ‘अग्नि एप’ से 1.13 करोड़ ठगी का मास्टरमाइंड हरियाणा से गिरफ्तार, बिहार में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन Bihar Crime News: फर्जी ‘अग्नि एप’ से 1.13 करोड़ ठगी का मास्टरमाइंड हरियाणा से गिरफ्तार, बिहार में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन Success Story: पिता बेचते थे फल, बेटे ने खड़ी कर दी 400 करोड़ की कंपनी; जानिए कैसे बदली किस्मत Bihar News: CCTV कैमरों से लैस होंगे बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालय, सरकार ने जारी किए 6.71 करोड़; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar News: CCTV कैमरों से लैस होंगे बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालय, सरकार ने जारी किए 6.71 करोड़; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar News: 72 घंटा के लिए सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: 72 घंटा के लिए सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, सामने आई यह बड़ी वजह पवन सिंह का गाना धरती पर बजता है, मेरा गाना चांद पर बज रहा है: वैभव सूर्यवंशी द्वारा पावर स्टार का गाना बजाए जाने पर बोले खेसारी लाल यादव
22-May-2021 08:10 AM
PATNA : कोरोना मरीजों के इलाज में जीवन रक्षक माने जाने वाले रेमडेसिविर का अब साइड इफ़ेक्ट दिखने का मामला सामने आया है. पटना के तीन बड़े प्राइवेट अस्पतालों ने प्रमाण के साथ औषधि नियंत्रक को इसकी जानकारी दी है. अस्पतालों की शिकायत पर राज्य औषधि नियंत्रक रवींद्र कुमार सिन्हा ने जांच और कार्रवाई के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमएसआईसीएल) के महाप्रबंधक (क्रय) को पत्र लिखा है.
आपको बता दें कि बीएमएसआईसीएल ही वह संस्थान है जो राज्य में रेमडिसिविर की आपूर्ति कर रहा है. महाप्रबंधक को लिखे गए पत्र में औषधि नियंत्रक ने कहा है कि श्री साईं हॉस्पिटल ने शिकायत की है कि जाइडस हेल्थ केयर लिमिटेड का 19 वायल इंजेक्शन ( Remdac LQ, Batch no V 100167, Mfg 04/2021, Exp.dt-09/2021) मिला था. जिसे देने के बाद मरीजों में हाइपर सेंसिटिविटी रिएक्शन देखा गया. उनमें कंपकपी हुई और ऑक्सीजन लेवल भी गिर गया.
इसके अलावा पारस हॉस्पिटल ने भी ऐसी ही शिकायत की है कि 8 मरीजों को यही इंजेक्शन दिया गया. जिसमें मरीजों में हाइपर सेंसिटिविटी रिएक्शन देखने को मिला. फोर्ड हॉस्पिटल ने भी निदेशालय औषधि नियंत्रण को सूचना दी गई है कि मरीज में एडवर्स रिएक्शन देखने को मिला है. औषधि नियंत्रक ने तुरंत जांच और कार्रवाई करने की मांग बीएमएसआईसीएल के जीएम (क्रय) से की है.