समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
21-Apr-2021 12:10 PM
DESK: मंगलवार की रात 8 बजकर 45 मिनट पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कोरोना महामारी पर चिंता जताते हुए फ्रंटलाइन पर लड़ रहे डॉक्टरों, वैज्ञानिकों व अन्य कोरोना वॉरियर्स को धन्यवाद दिया। वही देश में ऑक्सीजन की कमी पर पीएम मोदी ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं और उत्पादन क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। पीएम मोदी के संबोधन के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि पीएम मोदी ने कोरोना पर जीत बताकर देश को धोखा दिया है। आपकों बता दें कि प्रशांत किशोर चुनावी रणनीतिकार हैं। प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कोरोना वायरस की समस्या को इग्नोर करने का आरोप लगाया।

प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी समझ और दूरदर्शिता को छुपाने के लिए कोविड की स्थितियों की उपेक्षा की है। प्रशांत किशोर का स्टेटमेंट ऐसे समय में आया है जब प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस की बिगड़ती परिस्थितियों के बीच देश के नाम संबोधित किया।
गौरतलब है कि कोरोना काल के वक्त देश में कुल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं जिनमें बंगाल विधानसभा का चुनाव सबसे अधिक आठ चरणों में होने हैं। बंगाल चुनाव में प्रशांत किशोर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के राजीतिक सलाहकार हैं। कोरोना को लेकर देश की जनता को पीएम मोदी ने संबोधित किया जिसके बाद प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने कोरोना महामारी पर विजय बताकर लोगों के साथ धोखा किया है।
मोदी का संकट की परिस्थियों को संभालने का तरीका ये है कि पहले अपनी दूरदर्शिता और समझ को छुपाने के लिए समस्या को ही इग्नोर करो इसके साथ अचानक ही कंट्रोल अपने हाथ में ले लो और जीतने का झूठा दावा करो। अगर इसके बाद भी समस्या बनी रहे तो इसे दूसरों पर डाल दो और जब स्थिति सही हो जाए तो उसका क्रेडिट लेने के लिए अपनी भक्त आर्मी के साथ मैदान में उतर जाओ।