समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
12-Apr-2020 10:59 AM
PATNA: कोरोना संकट के बीच लोगों को राहत के लिए रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार को कई सुझाव दिया है. कुशवाहा ने कहा कि टैक्सपेयर या अन्य जिनके एकाउंट में पैसा है उसको छोड़ कर शेष सभी के खाता में DBT के माध्यम से एक न्यूनतम निर्धारित राशि जमा की जाए. जिससे लॉकडाउन में लोगों को राहत मिले.
कुशवाहा ने कहा कि सभी वार्ड में वार्ड मेंबर की देख-रेख में जनवितरण प्रणाली का अस्थायी सेंटर बनाया जाए. शहरों के लिए भी कुछ ऐसी व्यवस्था की जाए. ऐसे सभी केन्द्रों पर बिना डिमांड देखे पर्याप्त राशन उपलब्ध करवाया जाए. प्रत्येक परिवार को उनके आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड के आधार पर मुफ्त राशन दिया जाए.
बिहार से बाहर फंसे लोगों को लाने की हो व्यवस्था
कुशवाहा ने कहा कि बाहर में फंसे बिहारवासियों को फूल प्रूफ व्यवस्था के साथ अर्थात सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखते हुए स्पेशल ट्रेन या बसों से वापस लाने की व्यवस्था की जाए. फिलहाल सभी व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जाए. यदि ऐसा करना आवश्यक हो. इस संकट की घड़ी में बिहार के विपक्षी नेता सरकार को कई सुझाव दे रहे हैं. सरकार भी उनको सुझावों पर अमल कर रही है.