Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
25-Mar-2020 11:11 PM
PATNA : कोरोना वायरस को लेकर बिहार में लगातार संदिग्धों की जांच कराने का सिलसिला जारी है। बिहार में राज्य के बाहर से आए लोगों पर सरकार की नजर है। अब तक 1228 संदिग्धों को सरकार ने क्वॉरेंटाइन पर लिया है। इनमें से कुल 162 यात्रियों ने क्वॉरेंटाइन की अवधि पूरी भी कर ली है। बिहार के सभी जिलों में लोग क्वॉरेंटाइन किए गए हैं। लेकिन संदिग्धों की सबसे ज्यादा तादाद गोपालगंज जिले में है।
गोपालगंज जिले में कोरोना वायरस के ऐसे संदिग्धों की संख्या 183 है। जिन्हें क्वॉरेंटाइन पर रखा गया है। गोपालगंज के बाद दूसरे नंबर पर भागलपुर है। जहां कुल 109 संदिग्धों को क्वॉरेंटाइन पर रखा गया है। तीसरे नंबर पर सीवान जिला है। जहां 107 संदिग्ध क्वॉरेंटाइन में हैं। जबकि पटना में कुल 100 संदिग्ध क्वॉरेंटाइन किए गए हैं।
इसके अलावा अन्य जिलों की चर्चा करें तो आंकड़ों के मुताबिक समस्तीपुर और नालंदा में 88-88, पश्चिम चंपारण में 74, पूर्वी चंपारण में 70, गया जिले में 66, मधुबनी में 63, सारण में 57, भोजपुर में 32, दरभंगा में 28, मुजफ्फरपुर में 21, जहानाबाद में 19, किशनगंज में 19, मुंगेर में 18, कैमूर में 12, रोहतास में 10, नवादा में 9, मधेपुरा में 9, सीतामढ़ी और बेगूसराय में 7-7, वैशाली में 6, बक्सर में 4, सुपौल कटिहार में 3-3, अररिया, बांका, शिवहर और सहरसा में दो-दो, पूर्णिया, अरवल और लखीसराय में 1-1 संदिग्ध क्वॉरेंटाइन किए गए हैं।