सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
06-May-2021 06:57 PM
PATNA : कोरोना संक्रमण से देश में उत्पन्न हालात को देखते हुए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने एक बड़ा निर्णय लिया है. डॉ दानिश रिजवान ने मीडिया को जानकारी दी कि वह इस साल ईद नहीं मनाएंगे. भावुक होकर उन्होंने कहा कि जब देश में नए कपड़ों से ज्यादा कफन बिक रहे हैं, तो हम ईद कैसे मनाएं.
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान के इस फैसले की काफी सराहना हो रही है. दानिश रिजवान ने कहा कि अल्लाह की रहम रहे तो अगले वर्ष सब के साथ ही ईद मनाएंगे. अल्लाह की रहमत के माह-ए-रमजान में इन्होंने अब तक नमाज के साथ इबादत कर संक्रमण से मुक्ति की दुआ मांगी. डॉ दानिश ने क़ुरान का हवाला देकर सबसे अपील की कि अल्लाह का हुक्म है कि जब आपके अपने परेशान हों, तंग तबाह हो, तो आपको ख़ुशी मनाने का कोई हक़ नहीं. इसलिए वर्तमान हालात के मद्देनज़र सबको यह चाहिए कि अपने आस-पास के लोगों की बढ़चढ़कर मदद करे यही सच्ची ईद होगी. जिससे उपर वाला भी खुश होगा.
बिहार में लॉकडाउन को देखते हुए दानिश रिजवान से अन्य साथियों से ये अपील की कि रमजान के आखिरी दिनों में खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ से बचें. मास्क का इस्तेमाल जरूर करें और आपस में दूरी बनाए रखें. मौजूदा हालात में सरकारी नियमों का पालन किया जाना चाहिए. साथ ही सभी पर अल्लाह की बरकत बरसे, इसकी दुआ सभी रोजेदार साथी करें.
गौरतलब हो कि ईद का त्योहार चांद को देखकर मनाया जाता है. इस साल अगर 12 मई को चांद दिखा तो ईद का त्योहार 13 मई को मनाया जाएगा. वहीं यदि 13 मई को चांद का दीदार हुआ तो ईद 14 मई को मनाई जाएगी.