जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
02-May-2021 01:39 PM
PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। बढ़ते कोरोना संक्रमण से स्थितियां दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। बढ़ते कोरोना के आंकड़ों को देखते हुए मीठापुर सब्जी मंडी के थोक विक्रेता काफी भयभीत हैं। आपसी सहमति के आधार पर उन्होंने मीठापुर सब्जी मंडी को 10 मई तक बंद रखने का फैसला लिया है। इसे लेकर मीठापुर सब्जी मंडी के थोक विक्रेताओं ने एक मांग पत्र पटना जिलाधिकारी को लिखा है। पत्र की एक कॉपी स्थानीय विधायक और मंत्री नितिन नवीन को भी भेजी है। मीठापुर सब्जी मंडी के थोक विक्रेताओं ने मंडी को अस्थायी रूप से हटाकर दूसरी जगह ले जाने की मांग की है।

बिहार की बड़ी सब्जी मंडियों में एक मीठापुर सब्जी मंडी में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा मंडराने लगा है। पटना के जीपीओ गोलंबर के पास स्थित इस सब्जी मंडी के संकीर्ण जगह पर होने के कारण भीड़ उमड़ने पर खतरा बढ़ जाता है। थोक विक्रेता भी मानते है कि मीठापुर सब्जी मंडी में फिर ज्यादा उमड़ती है। यदि यहां कोई एक संक्रमित व्यक्ति गुजर जाए तो पूरी सब्जी मंडी संक्रमित हो सकती है। मीठापुर सब्जी मंडी के थोक विक्रताओं ने सरकार से सब्जी मंडी को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है।
