ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को लेकर PM मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग,...

कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को लेकर PM मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट सचिव और स्वास्थ्य सचिव भी मौजूद

04-Apr-2021 12:15 PM

DELHI : देश में तेजी से बढ़ते कोरोना के आंकड़ों को देखते प्रधानमंत्री मोदी ने आज उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है. इस समीक्षा बैठक में पीएम मोदी के साथ कैबिनेट सेक्रेटरी, पीएम मोदी के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव डॉ. विनोद पॉल समेत अन्य अधिकारी मौजूद हैं. इस बैठक में कोरोना के बढ़ते मामले और वैक्सीनेशन अभियान को लेकर चर्चा की जा रही है. देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर एहतियात को लेकर भी मीटिंग में चर्चा हो रही है.


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को बीते 24 घंटों में कोरोना के केसों ने 93 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है. यानी अगले एक-दो दिनों में यह आंकड़ा लाख पार कर सकात है. देश में अबतक कोरोना के कुल 1,24,85,509 मामले रिपोर्ट किए गए हैं. कोरोना से देश में अबतक ठीक होने वालों का आंकड़ा 1,16,29,289 हो गया है. वहीं देशभर में सक्रिय मामलों की बात करें तो यह संख्या 6,91,597 है. कोरोना ने देश में अबतक 1,64,623 लोगों की जान ली है. अबतक कुल 7,59,79,651 कोरोना वैक्सीन डोज दी गई है.


बता दें कि भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे. इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे. वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे.