बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
14-Feb-2023 04:15 PM
By First Bihar
DESK: कोरोना वायरस के बाद अब एक नए वायरस दुनियां में दस्तक दे चुका है। यह वायरस करोना से भी ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। इस वायरस का नाम मारबर्ग बताया जा रहा है। जोकि कोरोना वायरस की तरह ही चमगादड़ों से इंसानों में फैलता है। साथ ही इस वायरस से संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से यह अन्य लोगों में फैल रहा है। वहीं इस खतरनाक वायरस का कोई इलाज या वैक्सीन फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। फिर भी यदि सही समय पर इसके लक्षण को पहचान कर इलाज करा लिया जाए तो मरीज को बचाया जा सकता है।
बता दें कि, इस वायलस को लेकर अब WHO भी अलर्ट मूड पर आ गयी है। WHO के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मातशिदिसो मोइती ने बताया कि मारबर्ग वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। इसके संक्रमण से मृत्यु दर 88 प्रतिशत तक जा सकती हैं। बताया जा रहा है कि यह वायरस इबोला वायरल से संबंधित है।
अगर WHO की रिपोर्ट की मानें तो इस वायरस के कारण हेमरेजिक फीवर होता है। जो कि बहुत ही तेजी से फैलता हैं। इस वायरस के प्रकोप से इक्वेटोरियल गिनी में नौ लोगों की मौत हुई है। जिसे लेकर अब डब्ल्यूएचओ भी अलर्ट हो गई है। साथ ही WHO की मानें तो हाल- फिलहाल में ही बुखार, दस्त, उल्टी, थकान जैसे लक्षणों से ग्रसित 9 लोगों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।
वहीं बात यदि इस बीमारी के लक्षणों की करें तो अचानक से तेज बुखार आना, सिरदर्द होना, ठंड लगना, बैचनी महसूस होना, सीने में दर्द होना, उल्टी आना, जी मिचलाना शामिल है। कई मरीजों में तो सात दिन के अंदर ही हेमेरेजिक लक्षण विकसित भी होने लगे हैं। फिलहाल इस वायरस का कोई एंटीवायरल इलाज नहीं है। इस बीमारी से बचाव के लिए मास्क और ग्लव्स का इस्तेमाल करें। संक्रमिक मरीज को आइसोलेट करें।
यह वायरस इतना खतरनाक है कि WHO के स्वास्थ्य आपातकाल विशेषज्ञ के टीम जो संक्रमण को फैलने से रोकती है। उन्हें लैब और कम्यूनिकेशन सपोर्ट सिस्टम के साथ प्रभावित इलाके में तैनात किया गया है। WHO इस वायरस के रोकथाम के प्रयास में लगी है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...