ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका

Home / news / कोरोना काल में नया रिकॉर्ड, पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच ने...

कोरोना काल में नया रिकॉर्ड, पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच ने की सबसे ज्यादा मामलों की सुनवाई

20-Dec-2020 06:24 PM

PATNA : कोरोना काल में पटना हाई कोर्ट का काम काज लंबे वक्त तक बंद रहा लेकिन इसी दौरान पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया. चीफ जस्टिस की दो सदस्यीय खंडपीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में नया रिकॉर्ड बनाया है. खंडपीठ ने कामकाज वाले दिन 100 से ज्यादा मुकदमों की सुनवाई की है और कई मामलों को अंतिम रूप से निष्पादित भी किया है. केवल उत्पाद अधिनियम से जुड़े 4000 मुकदमें इससे खंडपीठ ने कोरोना काल के दौरान निपटा दिए हैं.


कोरोना काल के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चीफ जस्टिस से लगातार अपनी बेंच में मामलों की सुनवाई करते रहे. इस दौरान साल 2018-19 के कुल 93 मुकदमे ही लंबित बचे हैं. खास बात यह रही कि वर्चुअल कोर्ट के दौरान चीफ जस्टिस की बेंच सुबह 10:30 से शाम 4:15 बजे तक कार्यवाही करती रही. इसका फायदा उन वकीलों और वकीलों को मिल रहा है, जिनके मुकदमें इससे खंडपीठ में लंबे समय से लिस्टेड नहीं थे.


चीफ जस्टिस की बेंच ने जिस तरीके से मामलों का निपटारा किया है, उसे देखते हुए हाईकोर्ट के कई वरीय अधिवक्ताओं का मानना है कि बाकी जजों को भी इसी तर्ज पर सुनवाई करनी चाहिए थी. हाई कोर्ट में जबसे वर्चुअल कोर्ट के जरिए मुकदमों की सुनवाई हो रही है. मामलों के निष्पादन की रफ्तार धीमी पड़ गई है लेकिन इसके ठीक उलट चीफ जस्टिस के बेंच में सबसे तेज रफ्तार से मामले निष्पादित हुए हैं. पटना हाईकोर्ट में जजों की संख्या घटकर 22 हो चुकी है और इस वजह से भी मुकदमों का दबाव उनके ऊपर है.