ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

कोरोना काल में पटना के पार्कों का वर्चुअल टूर कर सकेंगे लोग, विभाग ने वेबसाइट जारी की

कोरोना काल में पटना के पार्कों का वर्चुअल टूर कर सकेंगे लोग, विभाग ने वेबसाइट जारी की

25-May-2021 09:46 AM

PATNA: कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों की परेशानी बढ़ाकर रख दी है। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए बिहार सरकार ने 1 जून तक लॉकडाउन लगाया है। इस दौरान पटना के पार्कों को बंद रखा गया है। लोगों को घर से बाहर बेवजह आवाजाही पर रोक लगायी गयी है। ऐसे में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने नई पहल की है। 


कोरोनाकाल में अब  लोग पटना के ईको पार्क, शहीद वीर कुंवर सिंह पार्क सहित दर्जनभर से अधिक पार्कों में वर्चुअल टूर कर सकेंगे। इसके लिए पटना पार्क प्रमंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://www. patnapark.com/ से वर्चुअल टूर की इस पहल का राज्यवासियों को ईको पर्यटन से जोड़ना है। साथ ही कोरोना काल में उन्हें तनाव से दूर कर प्रकृति के करीब लाने एवं प्राकृतिक संसाधनों के महत्व से परिचित कराना है।


वेबसाइट के होमपेज पर क्लिक करने के साथ ही पक्षियों की चहचहाहट भी सुनने को मिलेगी। गूगल मैप द्वारा दिशा निर्देशन, उनके प्रवेश शुल्क प्रवेश की सूचना उपलब्ध होगी। राजधानी वाटिका (ईको पार्क), शहीद वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क, एसके पुरी पार्क, भंवर पोखर पार्क, मैकडोवल पार्क, कांग्रेस मैदान पार्क, पुलिस कॉलोनी पार्क, शिवपुरी पार्क, पंजाबी कॉलोनी पार्क, पाटलिपुत्र पार्क, सीआईडी कॉलोनी पार्क में अब लोग वर्चुअल टूर कर सकेंगे।