ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी

कोरोना काल में ई कॉमर्स कंपनियां कर रही बंपर भर्ती, बेरोजगार हुए लोगों के लिए सुनहरा मौका

14-Sep-2020 12:13 PM

DESK :  कोरोना महामारी ने दुनिया की अर्थव्यस्था को पटरी से उतार दिया है. हमारा देश भी इस से अछुता नहीं है. देश में मंदी का दौर है. कोई भी सेक्टर इसके बुरे प्रभाव से बच नहीं  पाया . कई कंपनियां छटनी करने को मजबूर हो गई. लेकिन अब बेरोजगार हुए लोगों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है.  ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सामानों की डिलिवरी करने वाली  ई कॉमर्स कंपनीयां  त्योहारों का मौसम शुरू होने से पहले 30 हजार लोगों को काम पर रखने की तैयारी में है. ये रोजगार अस्थायी होगा लेकिन नौकरी जाने से बेरोजगार हुए लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.   


ई कॉमर्स कंपनी को इस तरह अस्थायी रूप से लोगों को रखने के पीछे कई कारण है. सुविधा और सहूलियत की वजह से लोग आजकल ऑनलाइन खरीदारी को ज्यादा तरजीह देते हैं. ऊपर से कोरोना महामारी का दौर चल रहा है ऐसे में लोग बाजार जाकर खरीददारी करने से बेहतर ऑनलाइन शॉपिंग को मान रहे. साथ ही त्योहारों के दौरान कंपनियां अच्छे ऑफर्स देती हैं इस वजह से लोग जम कर खरीददारी करते हैं. ऐसे में सामानों की डिलिवरी समेत लॉजिस्टिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लोगों की जरुरत होती है. 


फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों का मानना है कि उनके कारोबार का बड़ा हिस्सा त्योहारों के दौरान होता है ऐसे में उन्होंने अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए बड़ा निवेश करना होगा ताकि आर्डर को  बेहतर तरीके से प्रबंधित किया जा सके. फ्लिपकार्ट ने आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने और डिलिवरी क्षमता बढ़ाने को लेकर हाल ही में 50,000 से अधिक किराना दुकानदरों को अपने साथ जोड़ा है. वहीं आमेजन इंडिया ने मौजूदा आठ केंद्रों का विस्तार करने की घोषणा की है.  


ईकॉम एक्सप्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सौरभ दीप सिंगला ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ''महामारी ने ई-कॉमर्स उद्योग को एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया है. त्योहारों के दौरान हमारे ई-वाणिज्य ग्राहक काफी आक्रमक योजना बना रहे हैं और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनके मांग को पूरा कर सकें. हमने नियुक्तियां शुरू कर दी है. यह प्रक्रिया 10 अक्टूबर तक जारी रहेगी और हम त्योहारों के दौरान 30,000 अस्थायी रोजगार सृजित करने की उम्मीद कर रहे हैं.