ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

कोरोना का कहर: बिहार सरकार से IMA की मांग, बिहार में 15 दिनों के लिए लगाया जाए लॉकडाउन

कोरोना का कहर: बिहार सरकार से IMA की मांग, बिहार में 15 दिनों के लिए लगाया जाए लॉकडाउन

03-May-2021 09:38 AM

PATNA: कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। बिहार में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस महामारी से कई लोगों की मौतें हो रही है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आईएमए ने सरकार से 15 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने की मांग की है। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह ने राज्य में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए तुरंत लॉकडाउन लगाने की मांग की है। बिहार के पांच प्रमुख अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों से उन्होंने बातचीत की। जिसके बाद सभी ने लॉकडाउन लगाए जान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 15 दिनों के लिए लॉकडाउन लागू करने की जरूरत है।

  


आईएमए के अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह ने रविवार को पटना एम्स के निदेशक डॉ. पी.के.सिंह, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना के निदेशक डॉ.एन.आर. विश्वास, पीएमसीच के प्राचार्य डॉ. विद्यापति चौधरी, एनएमसीएच के अधीक्षक डॉ. बिनोद कुमार सिंह और नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल बिहटा के अधीक्षक डॉ. उदय कुमार से कोरोना संक्रमण को लेकर बातचीत की। बिहार के पांच प्रमुख अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों से उन्होंने बातचीत की। जिसमें सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों ने एक स्वर में राज्य में लॉकडाउन लगाने की सलाह दी। जिसके बाद आईएमए के अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह ने राज्य में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए तुरंत लॉकडाउन लगाने की मांग सरकार से की है।