ब्रेकिंग न्यूज़

जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर करप्शन केस में फंसे 'अधीक्षण अभियंता' की बंद फाइल फिर खुलेगी, पत्नी-परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति और 1976 के पत्र को आधार बनाकर बच निकलिए...अब यह नहीं चलेगा, पढ़ें.... CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें

Home / news / BIHAR NEWS : कांस्टेबल परिणाम आने से पहले बदल गया बिहार पुलिस के...

BIHAR NEWS : कांस्टेबल परिणाम आने से पहले बदल गया बिहार पुलिस के वेबसाइट का पता, अब यहां देख पाएंगे अपना रिजल्ट

28-Oct-2024 02:18 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार पुलिस में अपनी सेवा देने की चाहत रखने वाले युवक-युवतियों के लिए यह काफी अच्छी खबर है। अब सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल यानी केंद्रीय चयन परिषद ने कांस्टेबल के 21391 पदों के रिजल्ट जारी करने से पहले इसके वेबसाइट का एड्रेस बदल दिया है। कुछ दिन पहले तक वेबसाइट का एड्रेस www.csbc.bih.nic.in हुआ करता था। जिसे बदलकर अब csbc.bihar.gov.in कर दिया गया है। 


दरअसल, केंद्रीय चयन परिषद ने जानकारी दी है कि अब csbc.bihar.gov.in पर ही पर्षद से संबंधित सूचनाओं और विज्ञापन की जानकारी मिलेगी। जानकारी हो कि  चयन पर्षद ने हाल ही में 7 अगस्त से 28 अगस्त तक 6 अलग-अलग दिन पर सिपाही भर्ती की परीक्षा आयोजित की थी। अब इन्हें अपना रिजल्ट देखने के लिए नए वेबसाइट एड्रेस पर जाना होगा। 


जानकारी हो कि, बिहार पुलिस कांस्टेबल का परिणाम देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in टाइप करें। उसके बाद अभ्यर्थी होम पेज पर पहुंच जाएंगे। जहां Check Bihar Police Constable Result 2024 के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद सभी अभ्यार्थियों को लॉगिन आईडी पर क्लिक करके login करना है। उसके बाद रिजल्ट और कट ऑफ आसानी से देख पाएंगे और साथ ही Bihar Police Constable Pdf भी डाउनलोड कर लेना है, जिस पर सभी अभ्यर्थी Roll Number टाइप करके अपना पोस्ट डिटेल्स चेक कर पाएंगे। 


बता दें कि पर्षद के सूत्रों की मानें तो बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट को तैयार कर लिया गया है। नवंबर के पहले सप्ताह में इस परीक्षा का परिणाम आ सकता है। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर फिजिकल टेस्ट के लिए वैकेंसी के आरक्षण के मद्देनजर कोटिवार 5 गुना प्रत्येक कोटि के लिए अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 30 फीसदी से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए असफल घोषित किए जाएंगे