ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को खून से लिखा पत्र, अध्यक्ष पद पर...

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को खून से लिखा पत्र, अध्यक्ष पद पर बने रहने की मांग

28-Jun-2019 09:14 PM

By 7

KISHANGANJ : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अध्यक्ष पद के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी को कार्यकर्ताओं ने खून से पत्र लिखा है. किशनगंज में युवा कांग्रेस की टीम ने राहुल को खून से पत्र लिखकर कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष पद पर बने रहने की मांग की है. राहुल गांधी को अध्यक्ष पद पर बने रहने का अनुरोध करते हुए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल का नेतृत्व बेहतर है. राहुल पार्टी के लिए अच्छा काम कर रहे हैं. सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में जमकर नारे लगाए और उनके फैसले का विरोध किया. कार्यकर्ताओं ने खून से लिखे पत्र को बिहार युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दोलत इमाम को सौंपा. सांसद प्रतिनिधि प्रवेज रजा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सरफराज खान ने कहा कि राहुल युवा नेता हैं. पार्टी को उनके ऊपर भरोसा रखना चाहिए. किशनगंज से साजिद हुसैन की रिपोर्ट