Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी
12-Aug-2023 05:50 PM
By First Bihar
PATNA: हैरान कर देने वाली खबर पड़ोसी देश नेपाल से आ रही है, जहां पुलिस ने फर्जी सर्टिफिकेट के मामले में नेपाल के सांसद सुनील शर्मा को चार अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया है। नेपाल पुलिस की केंद्रीय जांच ब्यूरो ने काठमांडू से सभी को अरेस्ट किया है।
गिरफ्तार लोगों में मोरंग-3 से कांग्रेस सांसद सुनील शर्मा, रामबाबू यादव, रंजीत यादव, एलीना साह और अमित चौधरी शामिल हैं। दरअसल, सांसद सुनील शर्मा ने बिहार के अररिया के फारबिसगंज के बीडीबीकेएस कॉलेज से प्राप्त अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र जमा किए थे। सीआईबी, मेडिकल काउंसिल और नेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की संयुक्त टीम द्वारा किए गए जांच के दौरान सांसद सुनील शर्मा के सर्टिफिकेट फर्जी पाए गए।
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड, नेपाल ने दो साल पहले सुनील शर्मा के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए एक टीम को बिहार भेजा था। जांच के दौरान कांग्रेस सांसद द्वारा जमा कराए गए प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए थे। CIB द्वारा चलाए गए ऑपरेशन में नेपाल मेडिकल काउंसिल की मदद से फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए MBBS की पढ़ाई करने वाले 59 डॉक्टरों को गिरफ्तार किया। कांग्रेस सांसद सुनीव शर्मा का नाम भी उस लिस्ट में शामिल था। सीआईबी ने कहा है कि सुनील शर्मा ने मेडिकल काउंसिल को जो शैक्षणिक प्रमाण पत्र सौंपे हैं वे फर्जी पाए गए हैं।
