Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
10-Oct-2020 04:53 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है. कांग्रेस पार्टी की ओर से स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है. कांग्रेस की ओर से स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी की गई है, उस लिस्ट में कांग्रेस पार्टी के 30 नेताओं के नाम शामिल हैं. सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्रियों के भी नाम शामिल हैं.
बिहार में कांग्रेस पार्टी महागठबंधन में शामिल है. कांग्रेस पार्टी की ओर से स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है. इस लिस्ट में कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और प्रदेश अध्यक्ष मदन मोधन झा का नाम शामिल है.
कांग्रेस के हाथ से धीरे-धीरे सीमांचल और मिथिलांचल भी निकलता जा रहा है. ऐसे में पार्टी को बिहार में अपने कई जगहों पर फिर से विश्वास बहाल करने के लिए भी स्टार प्रचारकों की जरूरत है. पार्टी इन क्षेत्रों में काम भी कर रही है. वर्चुअल रैलियों के लिए भी पार्टी में जोर-शोर से तैयारी चल रही है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी वोटरों को साधने की पूरी कोशिश की जा रही है.
इसके अलावा इस लिस्ट में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, रणदीप सिंह सुरजेवाला, शत्रुघन्न सिन्हा जैसे बड़े नाम शामिल हैं. आपको बता दें कि महागठबंधन में आरजेडी 144 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इसके अलावा कांग्रेस को वाल्मीकिनगर लोकसभा के अलावा विधानसभा में 70 सीटें दी गई हैं. सीपीएम को महागठबंधन में 4 सीटें दी गई हैं. सीपीआई को 6 सीटें, सीपीआई माले को 19 सीटें दी गई है.
