जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
29-Mar-2022 03:53 PM
BEGUSARAI : जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कन्हैया कुमार को अदालत से समन भेजा गया है. उन्हें कोर्ट में पेश होना पड़ेगा. दरअसल, बछवाड़ा थाना में दर्ज आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए बेगूसराय के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धीरेंद्र कुमार पांडे ने कन्हैया कुमार को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है.
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को साल 2019 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के दौरान एक पोस्टर चिपकाने को लेकर 18 अप्रैल को कोर्ट में पेश होना होगा. वर्ष 2019 में जब कन्हैया कुमार भाकपा की ओर से लोकसभा का चुनाव लड़े थे. इसी दौरान बछवाड़ा थाना के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, कमलेश कुमार राय ने उनपर प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
प्राथमिकी में दर्ज है कि चुनाव के दौरान 26 अप्रैल 2019 को रूदौली गांव में कर्पूरी स्थान सार्वजनिक भवन की दीवार पर कन्हैया कुमार का एक पोस्टर लगा मिला, जो आदर्श चुनाव संहिता का उल्लंघन था. इस मामले में संज्ञान लेते हुए एमएलए एवं एमपी स्पेशल कोर्ट के विशेष न्यायाधीश धीरेंद्र कुमार पांडे ने संज्ञान लेते हुए कन्हैया कुमार को अदालत में सदेह उपस्थित होने का आदेश दिया है.
बताते चलें कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान कन्हैया सीपीआई के उम्मीदवार थे. कन्हैया का मुकाबला भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह से था. हालांकि गिरिराज ने कन्हैया को करीब चार लाख से अधिक मतों से हरा दिया था. हालांकि बाद में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कन्हैया कुमार ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी. अभी वो कांग्रेस के नेता हैं.