ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा

Home / news / नीतीश सरकार के दो मंत्रियों पर कांग्रेस का निशाना, नीरज बोले.. चरवाहा स्कूल...

नीतीश सरकार के दो मंत्रियों पर कांग्रेस का निशाना, नीरज बोले.. चरवाहा स्कूल का ज्ञान ना बाटें

09-May-2020 07:10 AM

PATNA : नीतीश कैबिनेट में शामिल जेडीयू के दो मंत्रियों अशोक चौधरी और नीरज कुमार का विधान परिषद सदस्य का कार्यकाल खत्म होने के बाद कांग्रेस ने इस मामले को लेकर हमला बोला है। कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी और सूचना जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार के ऊपर नैतिकता का सवाल उठाते हुए कहा है कि विधानसभा की सदस्यता खत्म होने के बावजूद यह दोनों मंत्री पद पर बने हुए हैं। प्रेमचंद्र मिश्रा ने इसे संवैधानिक नियमों के विपरीत बताया है। 


इस मामले पर मंत्र नीरज कुमार ने पलटवार किया है। नीरज कुमार ने कहा है कि एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा चरवाहा विद्यालय की राजनीतिक पाठशाला में ज्ञान लेकर आए हैं और उन्हें इसका आतंक फैलाने से परहेज करना चाहिए। मंत्री नीरज कुमार ने है कि संविधान के अनुच्छेद 164-4 में स्थिति का उल्लेख है। सर्वोच्च न्यायालय ने 16 मार्च 1971 को एक मामले में संवैधानिक पीठ ने आदेश दिया था कि कोई भी व्यक्ति भी विधानमंडल का सदस्य नहीं रहते हुए भी मंत्री पद पर रह सकता है लेकिन उसे 6 महीने के अंदर विधानमंडल का सदस्य बनना पड़ेगा। कांग्रेस एमएलसी संविधान से लेकर न्यायालयों से स्पष्टता होने के बावजूद का भ्रम फैला रहे हैं। 


हालांकि प्रेमचंद्र मिश्रा ने यह भी कहा है कि मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है कि वह आगे मंत्रिमंडल में अशोक चौधरी और नीरज कुमार को बनाए रख सकते हैं लेकिन इन दोनों को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देना चाहिए। भले ही बाद में फिर से शपथ ग्रहण कराकर उन्हें मंत्री बना दिया जाए।