Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..
08-Feb-2024 04:03 PM
By First Bihar
DESK: इंडी गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर गहमागहमी जारी है। यूपी की 16 लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के बाद कांग्रेस ने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर 20 सीटों की मांग कर दी है। कांग्रेस की तरफ अखिलेश यादव को भेजे गए पत्र में उम्मीदवारों का नाम तो नहीं है लेकिन उन बीस सीटों की जानकारी दी गई है जिसपर कांग्रेस उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है।
दरअसल, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने यूपी में 11 सीटों का प्रस्ताव कांग्रेस को दिया है हालांकि कांग्रेस को समाजवादी पार्टी का प्रस्ताव स्वीकार नहीं है। इन सबके बीच समाजवादी पार्टी ने यूपी की 16 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। जिसको लेकर कांग्रेस में नाराजगी है। कांग्रेस की तरफ से अब 20 सीटों की मांग समाजवादी पार्टी से की गई है।
बता दें कि अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X के जरिए कांग्रेस को 11 सीटों का प्रस्ताव रखा था। इससे पहले कांग्रेस यूपी की 25 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही थी। कांग्रेस 25 से कम सीटों पर समझौता को तैयार नहीं थी लेकिन 20 बीस सीटों की मांग कर रही है। सीटों के बंटवारे को लेकर अखिलेश यादव के रूख के बाद कांग्रेस सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना रही थी लेकिन अब 20 सीटों की मांग की है। सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी किस नतीजे पर पहुंचते हैं यह देखने वाली बात होगी।