दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
04-Nov-2019 11:56 AM
DELHI : व्हाट्सएप जासूसी कांड से अलग कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी पार्टी की बड़ी बैठकों में जासूसी से परेशान हैं। दरअसल पिछले दिनों पार्टी की सभी बड़ी बैठको में हो रही गतिविधियां रियल टाइम पर बाहर लीक हो रही थीं। अंदर सोनिया पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर रही थीं और बाहर मीडिया में बैठक की हर खबर ब्रेक हो रही थी।
कांग्रेस मीटिंग की खबरें लीक होने से परेशान आलाकमान सोनिया गांधी ने अब बड़े नेताओं को ही बैठक में मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं दी है। रविवार को दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हुई अहम बैठक में जाने से पहले सभी छोटे-बड़े नेताओं का मोबाइल फोन बाहर ही रखवा दिया गया। सोनिया गांधी यह बात नहीं भूली हैं कि अगस्त में कार्यसमिति की बैठक के दौरान जब उन्हें दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने की जिम्मेदारी दी गई तो बैठक खत्म होने से पहले ही यह खबर लीक कर दी गई।
बैठक की अंदरूनी बातों को मीडिया में लीक नहीं किए जाने के लिए पार्टी की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया था लेकिन उसका कोई असर होता नहीं देख बैठकों में मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।