अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
10-Feb-2023 04:12 PM
By First Bihar
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जमकर मारपीट हुई है। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह की मौजूदगी में ही कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। मारपीट की यह घटना पटनासिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब की है।
दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण का आज आखिरी दिन था। इस दौरान बिहार कांग्रेस के बड़े नेताओं के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्री पटनासिटी स्थित तख्त श्री हरमंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान मत्था टेकने को लेकर कांग्रेसी आपस में धक्का मुक्की करने लगे। देखत ही देखते बात आगे बढ़ गई और हाथापाई भी शुरू हो गई। मामले को बढ़ता देख मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं को बीच बचाव के लिए आना पड़ा।
इस दौरान गुरुद्वारा कैंपस में स्थित वीआईपी रूम में मौजूद बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह और प्रेमचंद मिश्रा की मौजूदगी में कार्यकर्ता एक-दूसरे से उलझे रहे। बाद में कांग्रेस नेताओं ने बीच बचाव किया जिसके बाद कार्यकर्ताओं शांत हुए और गुरु गोविंद सिंह महाराज से आशीर्वाद लेने के बाद पटना के लिए रवाना हो गए हालांकि इस दौरान काग्रेसियों ने भारत जोड़ो यात्रा की छवी को धूमिल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा।