ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज का निधन, कई दिनों से हॉस्पिटल में थे भर्ती

08-Mar-2020 09:25 PM

DELHI: कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज का आज निधन हो गया. 83 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. बताया जा रहा है कि करीब साढ़े 6 बजे शाम को मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. जिसको लेकर उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.  कल शाम 4 बजे निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा.

भारद्वाज साल 2004 से 2009 तक केंद्रीय कानून मंत्री रहे थे. इसके बाद उन्हें 2009 में कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया था और वह 2014 तक इस पद पर रहे. इसके अलावा वह कई बार राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके थे. 

कांग्रेस में रहते हुए राहुल गांधी के खिलाफ बोलते थे

कांग्रेस पार्टी में रहने के दौरान भी हंसराज राहुल गांधी के खिलाफ बोलते थे. एक बार तो हंसराज ने यहां तक कह डाला था कि मैं राहुल गांधी को एक नेता के रूप में स्वीकार नहीं करता. वह इस बात को तभी समझेंगे जब वह कोई पद प्राप्त करेंगे. राहुल गांधी के कांग्रेस उपाध्यक्ष रहते हुए कहा था कि उन्हें अभी सीखने की जरूरत है. कई बार वह कार्यक्रम में भी राहुल गांधी का आलोचना कर देते थे.