अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Nov-2020 01:06 PM
PATNA : विधानसभा में शपथ के दौरान AIMIM के विधायक अख्तरुल इमान ने हिंदुस्तान शब्द पर आपत्ति जताकर जो बवाल मचाया उसके पीछे कांग्रेस के एक मुस्लिम विधायक ने मिसाल पेश की है. कदमा से कांग्रेस के विधायक शकील अहमद ने सदन की सदस्यता की शपथ संस्कृत भाषा में ली. शकील अहमद ने संस्कृत में शपथ लेकर सबको चौंका दिया. सदन के बाहर निकले तो फर्स्ट बिहार झारखंड से खास बातचीत में कहा कि भारत विविधताओं का देश है और यहां सभी जुबान है बोली जाती हैं संस्कृत भी भारत की भाषा है और मैंने इसीलिए संस्कृत में शपथ ली.
इतना ही नहीं विधायक शकील अहमद ने एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल इमान को भी नसीहत देते हुए कहा कि वह पहले भी विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं. आरजेडी का सदस्य चुनकर आने के बाद जब उन्होंने पहली बार विधानसभा की शपथ ली थी, तब क्या उन्होंने हिंदुस्तान शब्द पर ऐतराज जताया था उन्हें याद करना चाहिए.
शकील अहमद ने अख्तरुल इमान के बयान पर कटाक्ष किया और कहा कि भारत विविधताओं का देश है, कट्टरपंथी सोच के लिए कोई जगह नहीं है वो चाहे बीजेपी, आरएसएस या AIMIM की ही क्यों न हो. विविधताओं से बने इस देश की खूबसूरती को समझना चाहिए.