ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / कांग्रेस का तेजस्वी यादव पर हमला, कहा- सिर्फ अपना फायदा देखकर अच्छा नहीं...

कांग्रेस का तेजस्वी यादव पर हमला, कहा- सिर्फ अपना फायदा देखकर अच्छा नहीं किया

06-Jun-2022 08:21 AM

PATNA: आरजेडी नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को एनडीए सरकार के खिलाफ रिपोर्ट कार्ड पेश किया, जिसके बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। भागलपुर विधायक सह कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजित शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि तेजस्वी यादव की पोस्टर में कहीं सोनिया गांधी और राहुल गांधी की फोटो नहीं लगाई गई। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हम सबने मिल-जुलकर काम किया, लेकिन अब तेजस्वी यादव केवल अपना फायदा देख रहे हैं। 


अजित शर्मा ने कहा कि तेजस्वी यादव एनडीए सरकार की रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे हैं, जिसमें कांग्रेस को आमंत्रित तक नहीं किया गया। न ही पोस्टर में सोनिया गांधी की फोटो लगाई गई और न ही राहुल गांधी की। ऐसा लगता है अब तेजस्वी यादव खुद को अकेला ही शक्तिशाली मान कर चल रहे हैं, लेकिन, उन्हें ये पता नहीं है कि पूरे देश में केवल कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जो भारतीय जनता पार्टी से टक्कर लेगी और 2024 में सरकार को हटाने का काम करेगी। 


विधायक अजित शर्मा ने कहा कि आप सेक्युलर हैं, लेकिन आप सिर्फ अपनी बात सोच रहे हैं और बिहार की बात सोच रहे हैं। लेकिन यहां पूरे देश की बात सोचने की जरुरत है। देश में महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी से युवा परेशान है। ऐसे में पूरे देश को एक साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि वे जो कर रहे हैं उचित नहीं है। कांग्रेस अलकनाम को इसकी सूचना दे दी गई है, फैसले का इंतज़ार है।