ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..

कांग्रेस विधायकों को साथ लेकर हैदराबाद पहुंचे अखिलेश सिंह, कहा-यहां के सीएम को बधाई देने आए हैं

कांग्रेस विधायकों को साथ लेकर हैदराबाद पहुंचे अखिलेश सिंह, कहा-यहां के सीएम को बधाई देने आए हैं

04-Feb-2024 07:17 PM

By First Bihar

DESK: बिहार के कांग्रेस विधायकों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह तेलंगाना के शमशाबाद एयरपोर्ट पहुंचे। हैदराबाद पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह कहा कि "नई सरकार बनी है, हम सभी यहां के मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे हैं, मुख्यमंत्री से मिलेंगे और उन्हें बधाई देंगे।" शमशाबाद एयरपोर्ट पर मदन मोहन झा सहित कांग्रेस के 16 विधायक मौजूद रहे। सभी विधायकों का एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। 


बता दें कि कांग्रेस को अपने विधायकों के टूटने का डर सता रहा है। इसलिए उन्हें हैदराबाद में उसी रिसोर्ट में रखने का फैसला लिया गया है जिसमें झारखंड के विधायकों को रखा गया था। बिहार के कांग्रेस विधायकों को लेकर आज प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह हैदराबाद पहुंच गये हैं। मदन मोहन झा सहित कई कांग्रेसी भी एयरपोर्ट पर नजर आएं।  


दरअसल कांग्रेस को अपने विधायकों के टूटने का लगातार डर सता रहा है. बिहार में सत्ता परिवर्तन होने के बाद ही कांग्रेस में लगातार टूट की खबरें आ रही हैं. इससे पहले कांग्रेस ने अपनी पार्टी को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को बिहार भेजा गया था. 29,30 और 31 जनवरी को कांग्रेसी विधायकों को राहुल गांधी की बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बहाने पूर्णिया में रोके रखा गया था. उसके बाद उन्हें झारखंड जाने को कहा गया. फिर दिल्ली बुलाया गया औऱ अब हैदराबाद भेजा जा रहा है. 


बिहार में कांग्रेस के सारे विधायकों को शनिवार को ही दिल्ली बुला लिया गया था. वहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सारे विधायकों के साथ बैठक की थी. शनिवार को ही तय किया गया था कि कांग्रेस के विधायकों को 11 फरवरी तक बिहार से बाहर रखा जाये. आज फैसला लिया गया कि उन्हें कांग्रेस शासित राज्य तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद भेजा जाये. कांग्रेस को हैदराबाद ही सबसे सुरक्षित जगह नजर आ रहा है. इससे पहले झारखंड के महागठबंधन विधायकों को भी हैदराबाद में ही रखा गया था. इसलिए अब बिहार के 19 कांग्रेस विधायकों को भी हैदराबाद में रखा जाएगा।