Bihar News: बालिका गृह से रिहा युवती ने सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से बताया जान का खतरा Bihar News: बालिका गृह से रिहा युवती ने सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार, परिजनों से बताया जान का खतरा Bihar Budget Session : बिहार में बिजली बिल बकाएदारों के लिए राहत, ऊर्जा मंत्री ने इन चीजों में दी बड़ी छूट Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने Patna Crime News: पटना में बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी; CCTV फुटेज आया सामने Bihar News: महोदय...आप हमारे अंगरक्षक हैं, भाजपा विधायक की यह बात सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके, हंसते हुए अध्यक्ष बोले- अंगरक्षक नहीं संरक्षक बोलिए... Bihar teachers : बिहार में शिक्षा सेवकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस काम के लिए मिलेंगे 10-10 हजार रुपये आर्थिक सहायता SUCCESS STORY: कौन है बिहार के गौतम कुमार? बिहार के खाने को दिलाई ग्लोबल पहचान, पीएम मोदी तक पहुंची थाली Padma Shri : हुजूर..आपको तो पद्मश्री मिलनी चाहिए, भाजपा विधायक की बात सुनकर गदगद हो गए स्पीकर, मंद -मंद मुस्कुराने लगे प्रेम कुमार Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ...
21-Nov-2020 07:20 AM
DELHI : देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस ने इतिहास रचने को तैयार है। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव पहली बार डिजिटल तरीके से कराने की तैयारी हो रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मतदाता सूची में शामिल प्रतिनिधियों को डिजिटल कार्ड जारी करने की तैयारी है और लगभग 1500 डेलीगेट डिजिटल तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुनेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम भी जल्द घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही है।
सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में कांग्रेस के बुरे प्रदर्शन के बाद पार्टी के अंदर एक तरफ जहां घमासान की स्थिति है वही ऐसे दौर में कांग्रेस एक बड़े ऐतिहासिक बदलाव के लिए तैयार खड़ी नजर आ रही है। अगर डिजिटल तरीके से राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होता है यह भारत में पहली बार होगा। डिजिटल चुनाव के लिए डेलीगेट को डिजिटल कार्ड देने की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। डेलीगेट को जो डिजिटल कार्ड दिया जाएगा उस पर एक बार कोड होगा। इस कोड को स्कैन करने के बाद सदस्य की सारी जानकारी सामने आ जाएगी। सीडब्ल्यूसी की मुहर के बाद जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।
साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। राहुल गांधी ने साल 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था और उनके इस्तीफे के बाद सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही है। अब पूर्णकालिक अध्यक्ष के लिए नए सिरे से चुनाव कराए जाएंगे नए अध्यक्ष का कार्यकाल साल 2022 तक रहेगा।